Worlds biggest marriage in India Rajasthan। दुनिया की सबसे बड़ी शादी राजस्थान भारत में।

Rajasthan
जयपुर

Mass wedding in Rajasthan
राजस्थान में अब तब का सबसे बड़ा सामूहिक विवाह हो रहा है। यह विवाद राजस्थान का ही नहीं बल्कि देश दुनिया को सबसे बड़ा सामूहिक विवाह माना जा रहा है। इसीलिए आयोजकों ने लंदन से गिनीज बुक और वर्ल्ड रिकॉर्ड्स वालों को भी बुलाया है और वे देर शाम राजस्थान पहुंच भी चुके हैं। इस विवाह की तैयारी करीब एक महीने से की जा रही है और विवाह का आयोजन आज 26 मई को रखा गया है। बांरा शहर में होने वाले इस आयोजन के लिए सात दिन से भट्टियां चल रही हैं और लगातार मिठाईयां और नमकीन बन रही है। इस आयोजन में करीब पांच लाख मेहमानों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसी हिसाब से तैयारियां भी की जा रही है।


आयोजन सर्व धर्म निशुल्क विवाह सम्मलेन के नाम से किया जा रहा है। इस आयोजन में 2200 जोड़ों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। सामूहिक विवाह सम्मेलन का काम देख रहे लोगों ने बताया कि पूरी टीम काम पर लगी हुई है। एक महीने से काम चल रहा है।  दिन से खाना बन रहा है। आयोजन में आने वाले लोगों के लिए करीब तीन लाख किलो खाद्य सामग्री बन रही है। इसमें इसमें 800 क्विंटल नुक्ती, 800 क्विंटल बेसन की मिठाई बनकर तैयार हो गई है। इसके अलावा 350 क्विंटल नमकीन भी बनकर तैयार हो गए हैं। साथ ही 500 क्विंटल कैरी की लौंजी बन रही है। करीब पंद्रह सौ क्विंटल पूडी और सब्जी बननी है जो आज रात से शाम से बनना शुरु हो जाएगी। 26 तारीख को भोजन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रखा गया है।
खाने में लोगों को नुक्तीए बेसन मिठाई, नमकीन, कैरी की लौंजी और पूड़ी परोसी जाएगी। ऐसे में प्रति व्यक्ति पर करीब 150 रुपए का खर्चा होगा। शादी के लिए बनी 800 क्विंटल नुक्ती को रखने के लिए ट्रैक्टर की ट्रॉली का उपयोग किया गया है। ट्रॉली में प्लास्टिक कवर लगाकर उनमें नुक्ती को रख दिया गया हैए इसी तरह से बेसन की मिठाई को भी स्टोर करके रखा गया हैए नमकीन को भी इसी तरह से बड़े पॉलिथीन के पैकेट में पैक करके रखा गया है।

साथ ही कोटा बांरा नेशनल हाइवे पर करीब दो हजार बीघा खेत में टैंट और डोम बनाए गए हैं। बारिश की आशंका को देखते हुए सारे डोम वाटरप्रूफ हैं। मेन डोम में 2200 जोड़े एक साथ बैठ सकेंगे। डोम तक जाने के लिए नई सड़कें बनाई गई हैं। इनमें 111 जोड़े मुस्लिम हैं और बाकि हिंदू हैं जो अलग अलग समाज से आते हैं। करीब तीन हजार लेट बाथ बनाए गए हैं। पांच लाख लोगों का खाना बना है। जिसमें करीब चार लाख किलो सामग्री डली है। इसमें करीब साठ हजार किलो तो घी और तेल ही है। एक करोड़ लीटर पानी का बंदोबस्त है। पूरे आयोजन में करीब सौ करोड खर्च होने का अनुमान है। हर जोड़े पर करीब डेढ लाख खर्च हो रहे हैं। शामिल होने वाले जोड़ों के लिए आयोजन निशुल्क
हैं।

और नया पुराने